फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्रों में मीट-मदिरा की दुकानें बंद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रों के मद्देनजर जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था और विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उप कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को सौंपा गया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक दीपांशु शर्मा ने कहा कि नवरात्रि हिंदू समाज के लिए आस्था का विशेष पर्व है। ऐसे में मुख्य मार्गों पर स्थित मीट और मदिरा की दुकानें धार्मिक वातावरण को आहत करती हैं। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि नवरात्रि पर्व भक्ति और आस्था का प्रतीक है। भक्त मंदिरों से माता की ज्योति लाते हैं और ऐसे में शराब व मीट की दुकानें श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं। इस मौके पर अनमोल सहगल, मनीष राणा, महामंत्री सरजीत खारी, जिला संरक्षक जेपी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन





-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें