फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेशी नागरिकों के सत्यापन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/दनकौर। यमुना सिटी में विदेशी नागरिकों के वेरिफिकेशन के जुड़े मसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को सेक्टर 22-डी सोसाइटी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विदेश नागरिक के पुलिस वेरिफिकेशन से बचने के लिए 14वीं मंजिल की बालकनी में छिपने का आरोप लगा है। सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से कुछ विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों और वीजा की जांच की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि कुछ लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद सोसाइटी में रह रहे हैं। निवासियों का कहना है कि जब भी पुलिस या अन्य जांच एजेंसियां सत्यापन के लिए पहुंचती हैं, कुछ विदेशी नागरिक छिपने का प्रयास करते हैं। उनका दावा है कि इस संबंध में कई बार दनकौर पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सोसाइटी के लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। दनकौर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें