फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सार्वजनिक परिवहन की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल यूथ फेडरेशन ने की बैठक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी के पहले एवेन्यू में नेशनल यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की तत्काल व्यवस्था की आवश्यकता है। कहा गया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट को नोएडा, गाजियाबाद और परी चौक से जोड़ने वाले कनेक्टिविटी विकल्प विकसित किए जाएं। वर्तमान में परिवहन की कमी के कारण निवासी अधिक किराया देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बैठक में कपिल राणा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और मोहित डोडवाल को जिला अध्यक्ष (गौतम बुद्ध नगर) चुना गया। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अगली बैठक में समिति का विस्तार किया जाएगा और स्थानीय मुद्दों की सूची तैयार कर जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी। कार्यक्रम में अवनीश शर्मा, शरद सिंह, अरुण चौधरी, प्रणव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें