नोएडा। सेक्टर-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय चौड़ा में एसआईआर का कार्य कर रहीं महिला बीएलओ से एक युवक द्वारा नशे में अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बीएलएओ ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। बीएलओ के ग्रुप पर वीडियो अपलोड करने वाली सहायक अध्यापिका लवली गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सोमवार दोपहर बीएलओ साथियों के साथ विद्यालय में बैठकर एसआईआर का कार्य कर रही थीं, तभी एक युवक शराब के नशे में आया। उसके साथ एक व्यक्ति भी था। आरोप है कि उस युवक ने शराब पी रखी थी। ब्यूरो