नोट- फोटो हैं।
-किसान यूनियन के बैनर तले जुटे लोग, एक सप्ताह में न खुलने पर किसानों ने खुद खोलने की दी चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगाहपुर से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक करीब दो महीने से बनकर तैयार भंगेल एलिवेटेड रोड खोले जाने की मांग अब और तेज हो गई है। सोमवार को किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले बरौला समेत अन्य गांव के किसानों ने प्रदर्शन किया। एक हफ्ते में वाहनों का संचालन शुरू नहीं होने पर एलिवेटेड रोड खुद खोल लेने की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा, अगाहपुर से सेक्टर-82 तक की सड़क भीड़भाड़ व कई गांव के लिए अहम है। जून 2020 में इस पर एलिवेटेड रोड का निर्माण प्राधिकरण ने शुरू किया था। पहले निर्माण में देरी हुई। अब एलिवेटेड रोड बनकर तैयार है तब प्राधिकरण के अधिकारी लोकार्पण समारोह के लिए इसे बंद किए हुए हैं। नीचे की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। दुकानदारों का कामकाज ठप हो गया है। ओमप्रकाश गुर्जर, महेश तंवर, राजकुमार मोनू, हरेंद्र बैसोया, हरि अवाना, जोगेंद्र चपराना समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।