फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 152 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 152 शिकायतें पहुंची। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। डीएम ने बाकी शिकायतों का निस्तारण तय समय में करने के निर्देश दिए हैं। दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह की अध्यक्षता में 106 शिकायतें पहुंचीं और 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील जेवर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने समस्याएं सुनीं। इसमें 41 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता ने समस्याओं को सुना। यहां 5 शिकायतें पहुंची और एक का मौके पर निस्तारण हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें