फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 स्थित श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर में 10 जनवरी की रात हुई चोरी के मामले में स्थानीय निवासियों और मंदिर से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना वाली सुबह जब वह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो दान-पात्र टूटा हुआ और सामान अस्त-व्यस्त मिला था। दान-पात्र से करीब पांच लाख रुपये नकद और मूर्तियों के आभूषण चोरी हो गए। मामले की सूचना तत्काल थाना बीटा-2 कोतवाली पुलिस को दी गई और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह दावा किया गया कि निरीक्षण के दौरान न तो दान-पात्र टूटा मिला और न ही ताले क्षतिग्रस्त पाए गए। पुलिस ने चोरी की पुष्टि से इनकार किया। इस रिपोर्ट से असंतुष्ट सेक्टरवासियों ने 9 फरवरी को दोबारा शिकायत दर्ज करा पुलिस की निष्क्रियता और जांच की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए।बीते शुक्रवार को सतीश नागर, अरुण कुमार, आरती शर्मा, राजवीर शर्मा, राजवीर सिंह तोमर, गौरव तोमर, सुशील शर्मा, तथागत झा, मोना यादव, रविन्द्र चंद शर्मा, नव प्रभात और जय प्रकाश रावत ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाली पुलिस ने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें