फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 22डी सोसाइटी तक सड़क बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना एक्सप्रेस-वे से यमुना सिटी की सेक्टर-22डी सोसाइटी तक सड़क न बनने से सोसाइटी के लोग परेशान हैं। दरअसल सड़क के बीच वन विभाग की जमीन है। प्राधिकरण के अनुसार, विभाग से यहां सड़क निर्माण की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन

यह रास्ता यमुना एक्सप्रेस-वे से सोसाइटी में आने का है। यहां 12 फुट चौड़ी और लगभग डेढ़ किलोमीटर की सड़क न बनने से अब तक लोगों को 120 मीटर रिंग रोड से घूमकर आना पड़ता है। लोग करीब सात से आठ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाते हैं। इस महीने हुई जनसुनवाई में यह मुद्दा उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें