निजी कंपनियों की मदद से वाटर कूलर लगाएगा प्राधिकरण, प्रस्ताव मांगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गर्मियों में सार्वजनिक स्थानों पर प्राधिकरण ठंडे पीने के पानी की व्यवस्था करेगा। निजी कंपनियों की मदद से वाटर कूलर लगाए जाएंगे। प्राधिकरण ने कंपनियों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे हैं। सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश पर अर्बन सर्विस विभाग ने इसकी योजना बनाई है। इस वाटर कूलर की क्षमता करीब 500 लीटर टैंक की होगी। वहीं आरओ सिस्टम इस तरह का लगाया जाएगा कि 100 लीटर पानी प्रतिघंटा शोधित हो सके। फिलहाल वाटर कूलर का संचालन अभी नि:शुल्क ही रखने की योजना है। लागत को देखते हुए इसे न्यूनतम शुल्क के साथ वाटर एटीएम की तरह भी संचालित किया जा सकता है।