फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राघोपुर की खस्ताहाल सड़क बनाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लागू होने के बाद से गुरुग्राम से दिल्ली को जोड़ने वाली राघोपुर की सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है। सड़क के करीब दो किमी हिस्से में सैकड़ों गड्ढे हैं। इस पर काफी संख्या में वाहन चलते हैं। पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने वाले बच्चों की कई बसें भी इसी सड़क से गुजरती हैं। टोल से बचने के लिए लोग इसी सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

राघोपुर की सड़क के 1.2 किमी और 700 मीटर हिस्सा पूरी तरह टूटा है। काफी संख्या में यहां वाहन चलते हैं। टोल शुरू होने के बाद से इस सड़क का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। इसकी मरम्मत शीघ्र कराई जाए। - सुनील सरीन, सह संयोजक
विज्ञापन




मेरा आफिस इसी रोड पर है। रोज इन गड्ढों से गुजरते हुए गाड़ी खराब हो रही है। सरकार को किसी हादसे का इंतजार है। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। धूल से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। - सोनू तहलान, एमस्टोरिया, सेक्टर-102



टूटी हुई सड़क पर गाड़ियों के गुजरने से धूल उड़ती है और प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ रहा है। दिल्ली जाने के लिए इस सड़क का प्रयोग बहुत सारे लोग करते हैं। कई स्कूल बसें भी इसी सड़क से गुजरती हैं। - जन जैन, चिंटेल्स सेरेनिटी, सेक्टर-109
विज्ञापन


राघोपुर की सड़क काफी खराब है। गहरे गड्ढे हैं। दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। इस पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ गया है। टोल पर जाम और लंबी लाइन से बचने के लिए भी लोग इस सड़क इस्तेमाल कर रहे हैं। -गौरव प्रकाश, ब्रिस्क लुंबिनी, सेक्टर-109
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें