लोगों को हापुड़ जाने के लिए नोएड वाया गाजियाबाद होकर जाना पड़ता है
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दादरी व धौलाना होते हुए हापुड़ के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग की गई है। यहां से हापुड जाने के लिए लोगों को पहले नोएडा से गाजियाबाद होकर जाना पडता है। जिससे अधिक समय और किराया लगता है।
आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डा.आनंद आर्य ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से हापुड़ जाने के लिए वर्तमान में नोएडा, गाजियाबाद होकर जाना पड़ता है। लोगों का समय और धन अधिक खर्च होता है। हापुड़ के लिए दादरी धौलाना होकर यहीं दूरी करीब आधी है। लोगों का समय और धन भी कम लगेगा। इससे दो जिला मुख्यालयों के बीच की दूरी कम हो सकेगी। जन हित में ग्रेटर नोएडा परी चौक से दादरी एनटीपीसी से धौलाना होते हुए हापुड के लिए बस चलाई जाए। ग्रेटर नोएडा डिपो एआरएम समीना अंजुम का कहना है कि लोगों की मांग को देखते हुए परी चौक से दादरी एनटीपीसी से हापुड के बीच बस चलाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। इस रूट को लेकर विचार किया जाएगा।