फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किल्लत के बीच बढ़ी पांच किलो वाले गैस सिलिंडर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- एजेंसी पर आसानी से उपलब्ध, 1500 रुपये कीमत, लौटाने पर हजार रुपये वापस मिलेंगे
विज्ञापन

- एजेंसी से केवल पहचान पत्र दिखाकर ले सकेंगे सिलिंडर
- फोटो



- पहचान पत्र के आधार पर एजेंसी पर मिल रहे पांच किलो गैस वाले सिलिंडर, हरौला में बंद रही एजेंसी



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एलपीजी गैस किल्लत के बीच पांच किलो गैस वाले छोटे सिलिंडर ने एक बार फिर बाजार में वापसी की है। यह सिलिंडर सिर्फ पहचान पत्र के जरिए एजेंसी से मिल रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को लाइन में लगने की जरूरत भी नहीं पड़ रही। पंद्रह सौ रुपये में उपभोक्ता इसे ले सकते हैं और जमा करने पर उन्हें एक हजार रुपये रिफंड भी मिल जाएंगे। इन सिलिंडरों को लेने वालों में अधिकतर रेहड़ी पटरी वाले, किराये पर रहने वाले लोग शामिल हैं।
दूसरी ओर घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति अब भी सामान्य नहीं हो सकी है, जिस वजह से लोगों को एजेंसी और गोदामों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। घंटों लाइनों में लगने के बावजूद लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहा।
विज्ञापन




बरौला में एजेंसी बंद, लोग परेशान रहे

बरौला स्थित गैस एजें का गेट दोपहर को गेट बंद कर दिया। इस वजह से काफी देर तक लोग धूप में परेशान होते रहे। लोगों का आरोप है कि बुकिंंग करते वक्त, जिस तय दिन पर डिलीवरी लेने पहुंचते हैं, उस दिन गोदाम पर सिलिंडर देने से इन्कार कर दिया जाता है। सर्फाबाद में भी लोगों ने इसी वजह से हंगामा किया। लंबी लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिला। वहीं, सेक्टर-23 स्थित हरौला में भी ऐसी ही स्थिति रही।





1- दो खाली सिलिंडर जमा कर दिए, लेकिन अब तक एजेंसी से एक भी भरा सिलिंडर नहीं मिला।

- आशु निवासी तिगरी
2- सुबह से लाइन में लगे हैं। दोपहर में एजेंसी का गेट बंद कर वितरण रोक दिया गया।

-योगेश, निवासी सेक्टर 22



3- गोदाम पर सिलिंडर लेने गया तो उन्होंने एजेंसी पर मिलने की बात कही, लेकिन वहां भी सिलिंडर नहीं मिल रहा। - शंभु कुमार, निवासी सेक्टर 55



4- 17 मार्च को सिलिंडर बुक किया था। डिलीवरी का मैसेज आ गया लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। एजेंसी वाले भी कुछ नहीं बता रहे। -धर्मेंद्र कुमार, निवासी सेक्टर 15
विज्ञापन






पांच किलो वाले छोटे सिलिंडर एजेंसी पर आसानी से मिल रहे हैं। इसके लिए सिर्फ पहचान पत्र की जरूरत पड़ती है। खाली सिलिंडर जमा करने पर हजार रुपये रिफंड भी होंगे।

-स्मृति गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें