फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर के चौरोली में घर से नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर के चौरोली में खाली पड़े मकान की अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने जेवारात और नकदी उड़ा ली। चौरोली निवासी संजीव कुमार उर्फ मनोज पुत्र बाबू सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में जेवर की शिवपुरम कालोनी में रहते हैं। चौरोली वाले मकान में उनकी मां रहती हैं। लगभग दो माह से महिला अपने बेटे संजीव के साथ रह रहीं हैं। संजीव ने बताया कि 19 मार्च की रात उनके घर में घुसकर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी एक लाख नकदी और 10 से 11 तोले के सोने के आभूषण और लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जाते-जाते चोर घर में रखा तीन किलो देसी घी भी चुरा ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें