फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 61 पैकेट और लाखों की नकदी लेकर भागा डिलीवरी बॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नोएडा स्थित इंस्टाकार्ट हब कंपनी के प्रबंधक ने डिलीवरी बॉय पर 61 पैकेट और करीब दो लाख रुपये की नकदी व 3.33 लाख रुपये का अन्य सामान लेकर भागने का आरोप लगाया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर डिलीवरी बॉय अभिषेक पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि इंस्टाकार्ट हब के प्रबंधक रविंद्र यादव ने के मुताबिक उनके यहां काम करने वाला साहिबाबाद के झंडापुर निवासी अभिषेक पाल एक महीने पहले 85 पैकेट लेकर निकला था, लेकिन शाम तक उसने सिर्फ 14 पैकेट ही डिलीवर किए। शाम को उसका फोन बंद हो गया। उसके बाद कई बार प्रयास करने पर भी अभिषेक पाल से संपर्क नहीं हो पाया। आरोपी के पास करीब दो लाख रुपये नकद और करीब 3.33 लाख रुपये का सामान है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर क्रासिंग रिपब्लिक थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी का पहचान पत्र भी कंपनी ने नहीं लिया था। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें