फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीपावली पर जगमगाएगी दिल्ली, सीएम ने विशेष तैयारी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी, प्रकाश, सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को लोगों को भरोसा दिलाया कि दीपावली पर दिल्ली जगमगाएगी। सरकार की तैयारियों में कोई कसर नहीं रहेगी। भाजपा सरकार ने राजधानी को साफ, सुरक्षित और जगमग बनाने के लिए सभी विभागों को विशेष तैयारी के निर्देश दिए हैं। दीपावली के दिन यातायात आसान, वातावरण साफ और उत्सव अपने चरम पर होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली उजाले, वैभव और खुशियों का पर्व है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि इस बार दीपावली पर दिल्ली जगमगाए और साफ रहे। सभी विभाग मिलकर यह तय करेंगे कि नागरिकों को सुविधा, सुरक्षित और उल्लास भरा वातावरण मिले। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की है कि वे स्वदेशी सामान ही उपयोग करें, सफाई में साथ दें और दीपावली को पर्यावरण के अनुकूल उत्सव बनाएं। उन्होंने दिल्ली सरकार के मुख्य सचित राजीव वर्मा को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। पर्वों के दौरान सार्वजनिक भागीदारी और सामुदायिक आयोजन बड़े पैमाने पर होंगे इसलिए सभी विभागों और एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय रखा जाएगा ताकि इसका प्रबंधन हो और नागरिकों को कोई असुविधा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने संभाली कमान
मुख्य सचिव ने सभी स्थानीय निकायों, विद्युत विभाग और पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सभी सड़कों, बाजारों, कॉलोनियों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों की स्ट्रीट लाइटों की जांच कर लें। खराब लाइटों की तुरंत मरम्मत करें। ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त को बाजारों और प्रमुख सड़कों पर अतिरिक्त बल तैनात करने के लिए कहा गया है। उन्होंने प्रभावी यातायात योजना लागू करने को कहा ताकि भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में लोगों को दिक्कत न हो। इसी तरह एमसीडी और एनडीएमसी को आदेश दिए गए हैं कि वे सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें