फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीसरे वीकेंड में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई ने जीते लीग मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे वीकेंड में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई ने जीते लीग मुकाबले
विज्ञापन

-मुम्बई के प्रशांत, दिल्ली के विशाल और चेन्नई के रवि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एनसीआर क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही नोएडा प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 (एनपीएल) में शनिवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में दिल्ली प्राइमटेक पैंथर ने पंजाब माइटी लायंस को, दूसरे मैच में चैन्नई एफपीसी ने हैदराबाद राइजर्स को और तीसरे मैच में मुम्बई ने बेंगलुरु को हराकर जीत हासिल की। मुम्बई के प्रशांत भूटानी ने 131 रन, दिल्ली के विशाल राजपूत ने 89 रन और चेन्नई के रवि के पांच विकेट हासिल करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
एनपीएल कमेटी के अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को पहले मैच में दिल्ली ने 19 ओवर में दस विकेट पर 212 रन बनाए। बल्लेबाज विशाल ने 89 रन और भीम ने 44 बनाए। पंजाब की ओर से छिद्दा ने चार व मनदीप ने दो विकेट हासिल किए। पंजाब 19.5 ओवर में दस विकेट पर 199 रन ही बना सकी। टीम को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाज राजीव ने 45 रन और सौरभ ने 34 रन की पारी भी टीम को विजय नहीं बना सकी। दिल्ली की ओर से सौरभ और तीर्थ ने शानदार गेंदबाजी की और चार-चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में हैदराबाद ने ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए। बल्लेबाज नरेंद्र 55 रन और सतेंद्र 38 रन ने टीम को 166 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई की ओर से रवि ने शानदार गेंदबाजी की और सर्वाधिक पांच विकेट हासिल किए। दो विकेट अहमद ने लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 14.5 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाए।
विज्ञापन

तीसरे मैच में बेंगलुरु की टीम मुंबई के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई और 18.4 ओवर में टीम 195 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज रिषभ ने 84 रन और दीपक ने 25 की पारी खेली। मुंबई की ओर से रजत डागर व विनोद ने अच्छी गेंदबाजी की। रजत ने पांच व विनोद ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मुंबई की टीम ने 18.3 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें