फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज ग्रेटर नोएडा में होगा दिल्ली मेला ऑटम-2025 का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

- 110 देशों के खरीदार होंगे शामिल, 16 हॉलों में 3000 से अधिक प्रदर्शक पेश करेंगे अपने उत्पाद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सोमवार को 60वां इंडियन हैंडीक्राॅफ्ट एंड गिफ्ट फेयर (आईएचजीएफ) दिल्ली मेला ऑटम-2025 का आगाज होगा। सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मेले का शुभारंभ करेंगे। पांच दिवसीय मेले में देश के 3000 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद पेश करेंगे। मेले में करीब 110 देशों के खरीदार भी पहुंचेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि मेले की वजह से दिवाली से पहले अच्छा कारोबार होगा।

दिल्ली मेला का आयोजन हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) करा रहा है। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि इस बार मेले में अलग-अलग लाइफस्टाइल और रहने की जगहाें के लिए तरह तरह के उत्पाद पेश किए जाएंगे। एक्सपो मार्ट के 16 हॉल में प्रदर्शनी लगेगी। इनमें 900 स्थायी शोरूम और 2200 से अधिक प्रदर्शक शामिल हेांगे। होम, फैशन, लाइफस्टाइल, फर्निशिंग, फर्नीचर, इंटीरियर, टेक्सटाइल व लिनेन, गिफ्ट्स व प्रीमियम आदि कैटेगरी में हॉल बांटे गए हैं। क्रिसमस व त्योहारों की सजावट, किचन और डिनरवेयर, बाथरूम एक्सेसरीज भी होगी। देश भर के हस्तशिल्प व हथकरघा बुनकर भी शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे मंथन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें ईपीसीएच को ग्रेटर ईपीसीएच बनाने पर मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगति की लहर थीम पर सजाया गया एक्सपो मार्ट
आयोजकों ने बताया कि इस बार दिल्ली मेला की थीम प्रगति की लहर रखी है। इसी डिजाइन पर एक्सपो मार्ट को सजाया गया है। डिजाइन में भारतीय हस्तशिल्प की विविधता, जीवंतता और जोश से भरे जज्बे को दर्शाया गया है। थीम परंपरा से आधुनिकता की तरफ जाने की प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें