फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला लेफ्टिनेंट कर्नल के तबादले पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- कमांडिंग ऑफिसर से मतभेदों के चलते बठिंडा से उत्तराखंड कर दिया गया था ट्रांसफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय सेना की एक महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनाली श्रीवास्तव के तबादले पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि यह तबादला उनके कमांडिंग ऑफिसर के साथ मतभेदों के कारण दुर्भावनापूर्ण तरीके से किया गया था। कोर्ट ने अपने फैसले में सेना के पति-पत्नी संयुक्त पोस्टिंग (एससीपी) नीति का हवाला देते हुए कहा कि 18 महीने के कार्यकाल से पहले तबादला केवल अपरिहार्य संगठनात्मक कारणों से ही संभव है।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल मनाली श्रीवास्तव पंजाब के बठिंडा में अपने पति के साथ एससीपी नीति के तहत तैनात थीं। मात्र 18 महीने पूरे होने से पहले उन्हें उत्तराखंड के रानीखेत स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया। याचिका में दावा किया गया कि यह कदम उनकी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों, विशेष रूप से महिला कमांडिंग ऑफिसर द्वारा प्रेरित था, जो उनसे व्यक्तिगत दुर्भावना रखती थीं। कोर्ट ने नोट किया कि तबादला आदेश में कोई संगठनात्मक बाध्यता का उल्लेख नहीं है । सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने तर्क दिया कि तबादला वार्षिक गोपनीय रिपोर्टों और वरिष्ठ अधिकारियों के संचार के आधार पर असंतोषजनक प्रदर्शन के कारण किया गया। हालांकि, कोर्ट ने इस दलील को प्रारंभिक रूप से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें