नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। उत्तर रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 03292 आनंद विहार टर्मिनल से राजेंद्र नगर के लिए 3 नवंबर को रवाना होगी। इसमें एसी और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05512 आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा के लिए 3 नवंबर को चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा से पहले संबंधित रेलवे वेबसाइट या स्टेशन से समय-सारिणी और आरक्षण की जानकारी प्राप्त कर लें। ब्यूरो