फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने सीबीएसई से परीक्षा शुल्क तिथि बढ़ाने का किया आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सीबीएसई से दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा शुल्क लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर से बढ़ाकर 14 नवंबर करने का आग्रह किया है। सरकार ने इससे पहले कोरोना महामारी के कारण खराब वित्तीय तंगी के कारण परीक्षा शुल्क माफ करने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने अपने पत्र में कहा है कि पिछले माह सरकारी तथा सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों का पूरा परीक्षा शुल्क माफ करने का आग्रह सीबीएसई से किया गया था। इस पत्र में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण उभरे वित्तीय संकट के कारण सरकार इन छात्रों का 2020-21 सत्र परीक्षा शुल्क देने की स्थिति में नहीं है। प्रतिदिन माता पिता की ओर से यह शुल्क माफ करने का आग्रह किया जा रहा है।
इस पत्र में कहा गया है कि महामारी के कारण अभिभावकों के काम धंधे बंद हो गए हैं और उनकी आय बुरी तरह प्रभावित हुई है। वहीं उनकी बचत भी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में खर्च हो चुकी है। इन हालात में बच्चों का परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने बोर्ड की परीक्षा देने वाले करीब 3.14 लाख छात्रों का परीक्षा शुल्क का भुगतान किया था।-एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें