फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली सरकार की अब मॉडल हेल्थ लैब स्थापित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने और सुधार के संबंध में बुधवार को दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मॉडल हेल्थ लैब स्थापित करने, ब्रेन हेल्थ क्लीनिक खोलने व सरकारी अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही, आने वाले समय में तिब्बिया कॉलेज में डेंटल केयर की सुविधा भी मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बहुत जल्द मॉडल हेल्थ लैब स्थापित होंगी। इनमें लोगों की जांच से संबंधित सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में खुले ब्रेन हेल्थ क्लीनिक की तर्ज पर सभी जिलों में ऐसे क्लीनिक खोले जाएंगे। क्लीनिक में मानसिक बीमारी से संबंधित लोगों का समुचित इलाज मिलेगा। द्वारका के क्लीनिक में उपचार के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए सभी जिलों में क्लीनिक खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में इमरजेंसी दवाओं की न हो कमी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की जरूरी दवाएं खरीदने, उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपूर्ति को कायम रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मानसून को देखते हुए किसी भी सूरत में सरकारी अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की कमी न होगी। साथ ही, किसी भी सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी दवाओं की कोई कमी न होगी।

हर अस्पताल में होगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक जल्द खोलने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद मौके पर जाकर सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए उपलब्ध स्थानों को जल्द चिह्नित करेंगे।

डायलिसिल मशीनों की संख्या 300 से होगी अधिक

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस मशीनें लगाने का काम जल्द पूरे करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को डायलिसिस मशीनों की संख्या को 300 से अधिक करने पर खास जोर दिया।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना से 11 निजी अस्पताल और जुड़ेंगे

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सभी सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत पंजीकरण की निर्धारित प्रक्रिया का पालन जल्द करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि लोगों को पंजीकरण कराने के बाद अस्पताल पहुंचने पर किसी भी तरह की असुविधा न हो। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली के 61 निजी और 25 सरकारी अस्पताल यानी कुल 86 अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से जुड़ चुके हैं जहां लोगों को कैशलेस इलाज मिल रहा है। बहुत जल्द 11 निजी अस्पताल और योजना से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें