फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा पटल का दुरुपयोग कर रही दिल्ली सरकार : सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले- देशभर के मुद्दों पर बोलने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार विधानसभा के पटल का दुरुपयोग कर रही है। देशभर के मुद्दों पर बोलने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली व पंजाब में विकास बदहाल है और प्रदूषण की बदतर स्थिति है, लेकिन इस पर एक शब्द नहीं बोला जाता है।
विज्ञापन

दिल्ली में हो रही कुछ अपराध की घटनाओं पर विधानसभा में बढ़ा-चढ़ाकर बोला गया, लेकिन पंजाब में पूर्व उपमुख्यमंत्री पर हमले पर एक शब्द भी नहीं बोला गया। लोग पवित्र धर्म स्थलों में हथियार ले जा रहे हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल चुप हैं। आम आदमी पार्टी विधायक नरेश बाल्यान की मकोका में गिरफ्तारी कोई सामान्य बात नही है। यह दर्शाता है कि नरेश की धमकी एवं उगाही के खेल में संलिप्तता गहरी है। भाजपा लगातार कहती रही है कि दिल्ली में आप के कई विधायकों का अपराध से गहरा रिश्ता रहा है। दिल्ली में एक ओर नरेश बाल्यान, वैभव कुमार, नरेश यादव, प्रकाश जरवाल, अमानतुल्लाह खान, दिनेश मोहनिया, संजीव झा, अखिलेश पति त्रिपाठी, शरद चौहान के अपराधी रिकार्ड पर चुप्पी और दूसरी ओर अपराध की कुछ घटनाओं पर राजनीति करना केजरीवाल के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। दिल्ली में गत दिनों में अपराध की कुछ घटनाएं हुई हैं तो पुलिस ने उनके अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया, लेकिन केजरीवाल अपराधी नवरत्नों पर कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें