फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली को 50 साल बाद नया ड्रेनेज मास्टर प्लान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी को 50 साल बाद नया ड्रेनेज मास्टर प्लान मिला है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत शुरू की गई। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद योगेंद्र चांदोलिया व बांसुरी स्वराज ने नजफगढ़, बालापुल्ला और ट्रांस यमुना बेसिन के लिए तैयार तीन अलग-अलग मास्टर प्लान का अनावरण किया। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि जल संबंधी मुद्दे हमारे शहर की भलाई के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। नया मास्टर प्लान शहरी बाढ़ से निपटने, सतही जल भंडारण सुधारने और जीवन स्तर बेहतर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। वर्षों की परामर्श और अध्ययन के बाद बनी यह योजना दिल्ली को ड्रेनेज चुनौतियों से स्थायी राहत दिलाएगी।
विज्ञापन

4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ होगा : सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम की गंभीर समीक्षा की। बारापुला नाला, कुशक ड्रेन, मिंटो ब्रिज और आईटीओ ब्रिज का उन्होंने खुद निरीक्षण किया। उन्हें गर्व है कि इस साल पहली बार इन जगहों पर गंभीर जलभराव नहीं हुआ। 30 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के तहत 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें यमुना पुनर्जीवन योजना भी शामिल है।
20 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले उन्होंने जलभराव स्थलों का दौरा किया और ठोस कदम उठाए। हमारे विभाग ने 20 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली। सबसे ज्यादा बारिश के बावजूद दिल्ली में बड़ी बाढ़ नहीं आई। यह ड्रेनेज मास्टर प्लान केवल कागज की योजना नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बाढ़ से मुक्ति की गारंटी है। जल्द ही सीवर मास्टर प्लान और जल मास्टर प्लान भी पेश किए जाएंगे ताकि राजधानी का जल प्रबंधन पूरी तरह भविष्य-के लिए सक्षम बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें