फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में दिल्ली का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस मुठभेड़ में दिल्ली का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली- 12 मुकदमों में नामजद है आरोपी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। छोटा डी पार्क के पास पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली निवासी बदमाश राजा सिंह उर्फ राजू के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं।



नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस टीम छोटा डी पार्क के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह गति बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सडक़ पर गिर पड़ा। आरोप है कि घिरने के बाद उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले निर्माणाधीन साइटों की रेकी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौका देखकर वहां से सरिया और अन्य सामान चोरी कर लेता था। पुलिस को आशंका है कि इन वारदातों में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी राजा सिंह उर्फ राजू वर्ष 2013 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। वह पहले भी जेल जा चुका है और नोएडा में भी कई वारदात कर चुका है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस बरामद बाइक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ आरोपी के साथियों और अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें