फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संशोधित दिल्ली और आरपीएफ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस और एसएसबी व गुजरात बनाम पश्चिम बंगाल के बीच क्ववार्टर फाइनल मुकाबला आज

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स परिसर में जारी ऑल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबलों में दिल्ली पुलिस और आरपीएफ की टीमों ने जगह पक्की कर ली है। सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले दिन दो मैच खेले गए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंडमान निकोबार की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। बल्लेबाज दामोदर पिल्लई ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली।

जवाब में दिल्ली पुलिस की टीम ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर ही 150 रन का लक्ष्य पूरा कर आठ विकेट से मैच जीत लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज मंजीत ने 91 और सुनील सहवाग ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली। 33 गेंदों में 91 रन बनाने वाले मंजीत प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अब तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस बनाम एसएसबी और गुजरात पुलिस बनाम पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरीश ने चटकाए चार विकेट
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुडुचेरी पुलिस टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। सेलवम ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। गेंदबाज हरीश मावला ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। जवाब में आरपीएफ की टीम ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर 179 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया। बल्लेबाज हरीश मावला ने 80, प्रदीप भाटी 56 और अशरफ गाजी ने नाबाद 26 रन की पारी खेली। 52 गेंदों में 80 रनों की पारी के लिए हरीश मावला को मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें