फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएलएड प्रशिक्षु जांचेंगे छात्रों में भाषा और गणित की दक्षता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन की प्रगति जानने के लिए दिसंबर और जनवरी में विशेष आकलन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत डीएलएड प्रशिक्षु स्कूलों में पहुंचकर कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की भाषा एवं गणित विषयों में निर्धारित दक्षताओं का मूल्यांकन करेंगे। आकलन दो चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण 21 से 30 दिसंबर 2026 और दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी 2027 तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि आकलन के लिए डायट प्राचार्य विद्यालयों का रोस्टर तैयार करेंगे। डीएलएड के दो प्रशिक्षु प्रतिदिन दो परिषदीय प्राथमिक अथवा कंपोजिट विद्यालयों का संयुक्त रूप से भ्रमण करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा एक के 12 और कक्षा दो के 12 विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस तरह एक विद्यालय के कुल 24 बच्चे आकलन में शामिल होंगे। यदि किसी कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित संख्या से कम है तो सभी बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया निपुण ऐप के माध्यम से होगी। प्रशिक्षु अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर बच्चों की दक्षताओं को जांचेंगे। इस दौरान बच्चों को सहजता से जवाब देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, लेकिन सही उत्तर बताने या किसी प्रकार की मदद करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षु परिचय पत्र के साथ विद्यालय पहुंचेंगे। प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्धारित तिथि पर सभी विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें