फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-50 में सामुदायिक क्लब शुरू होने में देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-50 में सामुदायिक क्लब शुरू होने का इंतजार करीब दस साल से किया जा रहा है। भवन का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हुए लगभग दो साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक क्लब को आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है। इससे सेक्टर की 25 से अधिक हाईराइज सोसाइटियों और 500 से अधिक प्लॉटेड मकानों में रहने वाले लोगों को सामुदायिक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मामले में नोएडा फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन (नोफा) के संस्थापक राजीव सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। इसमें क्लब के गेट पर ताला लटका हुआ मिला है, निवासियों का कहना है कि जब इसको बनवाया जा रहा था तब बड़े-बड़े वादे किए जा रहे थे, पर अब खुल नहीं रहा है।

प्राधिकरण को दिए गए पत्र में कहा गया है कि क्लब को शुरू कराने के लिए पिछले कई वर्षों से आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद तैयार भवन का उपयोग नहीं होने से सार्वजनिक धन के इस्तेमाल पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्लब शुरू होने से लोगों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। सात महीने से पहले से टेंडर जारी हो रहा है पर ऐसा कुछ हुआ नहीं है।
विज्ञापन


पिछले साल जनसुनवाई पोर्टल पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके जवाब में क्लब के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया चलने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी धरातल पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इससे निवासियों में नाराजगी है। - राजीव सिंह, नोफा पूर्व अध्यक्ष
विज्ञापन


यह एफ ब्लॉक में 18 हाईराइज सोसाइटियां के लिए खास तौर पर बनाया गया था। हमारी आसपास की सोसाइटियों में कई बुजुर्ग है, इसके बन जाने के बाद उनके लिए एक जगह बन जाएगी यह हमने सोचा था, पर ऐसा कुछ नहीं बन पाया है। - अब्दुल बारी, महागुन मोर्फियस सोसाइटी एओए अध्यक्ष


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें