फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आय प्रमाण पत्र बनने में देरी, कहीं छात्रवृत्ति परीक्षा से चूक न जाएं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 300 आवेदन हुए, 24 सितंबर है आखिरी तारीख
विज्ञापन

96 सीटों पर छात्रों का चयन होना है
09 से 12 कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति देती है केंद्र सरकार

अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने में बच्चों के सामने आय और जाति प्रमाण पत्र देर से मिलने के कारण दिक्कत खड़ी हो गई है। इस वजह से जिले में अब तक 300 आवेदन ही भरे गए हैं। यहां 96 सीटों पर छात्रों का चयन होना है। परीक्षा में चयनित छात्रों को नौवीं से 12वीं तक हर महीने एक हजार रुपये केंद्र सरकार देती है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर है।

परीक्षा के नोडल अधिकारी और डायट प्रवक्ता राजेश खन्ना ने बताया कि छात्रवृत्ति की दौड़ में छात्रों के लिए प्रमाण पत्र बाधा बन रहे हैं। अभिभावकों व शिक्षकों ने बताया कि आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है लेकिन अब तक नहीं मिला। कई बार जन सेवा केंद्र से तहसील के चक्कर लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत अंक पिछली कक्षा में होने चाहिए। सीट के मुकाबले 15 गुना ज्यादा आवेदन कराए जाने हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों को बताया नहीं जा रहा है कि आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। यदि हर स्कूल से 10-10 आवेदन भी हो जाएं तो जनपद अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकता है।
विज्ञापन


शत प्रतिशत हो रहा चयन
इस परीक्षा में पिछले तीन साल से छात्रों का शत प्रतिशत चयन हो रहा है। इस बार आवेदन की धीमी रफ्तार के कारण जनपद में सभी सीटें भरना सरल काम नहीं होगा। अधिकारियों का कहना है कि लगातार शिक्षकों से आवेदन भरवाने के लिए कहा जा रहा है। 24 सितंबर से पहले 15 प्रतिशत का लक्ष्य जनपद हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें