झज्जर। जिले में दुकानों पर गेहूं का बीज नहीं होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों पर गेहूं का बीज पूछने के लिए आने वाले किसानों को खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। प्रतिदिन 50 से 60 किसान दुकानों पर गेहूं का बीज पूछने के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ किसान मोबाइल पर गेहूं के बीज की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
गेहूं की बिजाई का समय शुरु होने वाला है। इसको लेकर किसान लगातार गेहूं के बीज की मांग कर रहे हैं। गेहूं का बीज लेने के लिए किसान लगातार बीज की दुकान के चक्कर भी लगा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी किसानों को खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। गेहूं का बीज आने में देरी होने से किसान लगातार परेशान हैं।
शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दो सरकारी दुकानों पर एक-एक बार गेहूं का बीज पहुंचा है, जिसको किसानों को वितरित किया जा चुका है। इसके अलावा शहर की अनाज मंडी में इफको केंद्र पर दो बार गेहूं का बीज पहुंचा है। वहीं, अभी आगामी दिनों में गेहूं का बीज आने की कोई संभावना नहीं है।
बीज में देरी होने से किसानों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी हो सकती है। गेहूं के बीज आने में देरी होने के कारण बीज की दुकानों पर गेहूं का बीज आने के बाद किसानों की लंबी लाइन लगने की संभावना है। इस कारण पुलिस की मौजदूगी में किसानों को बीज वितरित किया जा सकता है।
वहीं, अभी तक सामान्य तरीके से किसानों को गेहूं का बीज वितरित किया गया है। गेहूं की बिजाई से पहले खेतों में डीएपी की सबसे अधिक जरूरत होती है। इसके लिए किसान डीएपी की मांग कर रहे हैं।
गेहूं का बीज लेने के लिए किसान लगातार चक्कर लगा रहे हैं। अब तक उनके पास एक बार गेहूं का बीज पहुंचा है, जिसको किसानों को वितरित किया जा चुका है। अभी आगामी दिनों में गेहूं का बीज आने की कोई उम्मीद नहीं है।
- बालकिशन शर्मा, उप प्रबंधक, एचएलआरडीसी