फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देख बहन पार्ट टू ने दर्शकों को गुदगुदाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अकवेरियस प्रोडक्शंस का कॉमेडी नाटक देख बहन पार्ट टू ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। यह नाटक शादी के ड्रामे पर आधारित है। इस नाटक को दिलशाद एदिबाम खुराना और ताहिरा नाथ कृष्णन ने लिखा है, जबकि प्रेरणा चावला और शिखा तलसानिया ने इसे निर्देशित किया है। 80 मिनट का नाटक कनुप्रिया की शादी पर केंद्रित है, जहां कहानी रीमा गुप्ता की असफल शादी के पांच साल बाद शुरू होती है। इस बार, सभी पुरानी सहेलियां-आस्था अरोड़ा, आधार खुराना, लीशा बजाज सहित पूरी कास्ट फिर से मिल रही हैं, लेकिन माहौल बिलकुल अलग है। यह शादी पूरी तरह से शाकाहारी और शराब-मुक्त है, जहां रूढ़िवादी ससुराल वालों और निर्णायक मेहमानों का बोलबाला है। संवाद
विज्ञापन


आधे-अधूरे नाटक का मंचन
नई दिल्ली। एलटीजी ऑडिटोरियम में नाटक आधे-अधूरे का मंचन किया गया। यह नाटक हिंदी साहित्य के चर्चित नाटककार मोहन राकेश द्वारा लिखा गया है, जो आधुनिक समाज में बिखरते पारिवारिक संबंधों और अस्तित्व की जटिलताओं को बारीकी से प्रस्तुत करता है। वहीं, आयोजन में थिएटर प्रेमियों और छात्रों की बड़ी संख्या में नाटक प्रेमी पहुंचे। बताते चलें कि आधे-अधूरे को हिंदी रंगमंच की क्लासिक कृतियों में गिना जाता है और यह हर वर्ग के दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें