फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी का चैंपियन बना देहरादून

Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरबर्टपुर स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही बालक वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग में देहरादून जनपद की टीम ने यूएसनगर की टीम को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के अन्य वर्गों का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देहरादून की टीम ने जनपद यूएसनगर की टीम को 33-22 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। वर्ग में दूसरे स्थान पर यूएसनगर व तृतीय स्थान पर रुद्रप्रयाग की टीम रही।
विज्ञापन




अंडर-17 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच देहरादून व रुद्रप्रयाग जनपद की टीम के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 42-31 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल हरिद्वार व यूएसनगर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून की टीम ने 48-32 के अंतर से जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल हरिद्वार व यूएसनगर के बीच हुआ, जिसमें यूएसनगर ने 33-49 के अंतर से जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर ढालीपुर के प्रधान मोहम्मद खलिद, सुनील कुमार, नीरज रोहिल्ला, जितेंद्र कुमार रिंकू, निशा खत्री, अर्चना खत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें