फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मिठाई निर्माणशालाओं में मिली खामियां, 12 कंपनियों को नोटिस; खाद्य पदार्थों के 35 नमूने जांच को भेजे

Thu, 29 Oct 2026 09:22 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

खाद्य विभाग की 10 टीमों ने 28 और 29 अक्तूबर को नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 13 मिठाई निर्माणशालाओं की जांच की। इस दौरान 35 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। हल्दीराम और बीकानेरवाला सहित 12 निर्माणशालाओं को नोटिस जारी हुए।
विज्ञापन
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन स्तर से खाद्य विभाग की 10 टीमों ने दो दिन तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नामी कंपनियों की मिठाई निर्माणशालों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। कुल 13 निर्माणशालाओं की जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 35 नमूने लिए गए हैं। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं 13 में से 12 मिठाई निर्माणशालाओं को नोटिस जारी किया गया है। उनको तत्काल सुधार करना होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 28 और 29 अक्तूबर को विभाग की तरफ से मिठाई बनाने वाली नामी कंपनियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। कुल 10 टीमों ने अलग-अलग निर्माणशाला पर जाकर जांच की। इन 10 टीमों में 30 अधिकारी थे, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात है। जिले का कोई भी अधिकारी टीमों में शामिल नहीं रहा।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-63 नोएडा स्थित हल्दीराम की मिठाई निर्माणशाला से खोया का एक नमूना लिया गया। वहीं नोएडा के सेक्टर-57 स्थित बीकानेरवाला की मिठाई निर्माणशाला से बूंदी लड्डू , छेना रसगुल्ला , पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 9 नमूनें लिए गए। 
विज्ञापन


उधर, इकोटेक-1 ग्रेटर नोएडा स्थित रबरीज की निर्माणशाला से गुलाब जामुन व काजू कतली का एक-एक नमूना लिया गया। इसी तरह औद्योगिक सेक्टर साइट-सी में ओम एवरग्रीन की निर्माणशाला से काजू मिठाई, रसभरी, बेसन लड्डू का एक-एक नमूना, बिसरख स्थित बादामी स्वीट्स की निर्माणशाला से खोया, काजू की बर्फी, पिंक सैंडविच स्वीट्स का एक-एक नमूना, नोएडा सेक्टर-46 स्थित गणेश्वरम की निर्माणशाला से खोया का एक नमूना, साइट-सी स्थित नमस्कार स्वीट से की निर्माणशाला से बेसन लड्डू व मिल्क केक का एक-एक नमूना लिया गया हैं।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-10 नोएडा स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स से बेसन, खोया व छेना का एक-एक नमूना, दादरी स्थित सिंघल स्वीट से खोया, परवल मिठाई, पनीर का एक-एक नमूना, उद्योग विहार इकोटेक 2 स्थित शगुन स्वीट्स की निर्माण इकाई से कोकोनट बर्फी व रंगीन मिठाई का एक-एक नमूना, सेक्टर-87 नोएडा स्थित हीरा स्वीट्स की निर्माण इकाई से खोया और राजभोग का एक-एक नमूना लिया है। सेक्टर 07 नोएडा स्थित श्रीजी श्याम डेयरी की निर्माण इकाई से खोया का एक नमूना लिया है। उन्होंने बताया कि इन सभी के यहां पर जरूरी कामकाज जैसे कामगारों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल, पानी की जांच रिपोर्ट नहीं मिली। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी नहीं थी। उन्होंने बताया कि सेक्टर 155 स्थित नाथू स्वीट्स की निर्माणशाला से लाल मिर्च पाउडर, घीया बर्फी, नारियल बर्फी का एक-एक नमूना लिया गया।

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जिले में नामी मिठाई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसी पर विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। अफसरों ने बताया कि कुल 35 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें