फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार शिकारियों के चंगुल से छुड़ाया हिरण का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। हिंदू युवा वाहिनी की टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से शनिवार रात एक हिरण के बच्चे को कार सवार शिकारियों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में उसे वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के दनकौर मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित ने बताया कि शनिवार रात उन्हें सूचना मिली कि कुछ शिकारी हिरण के बच्चे को यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होते हुए कहीं ले जा रहे हैं। इस सूचना पर उनकी टीम के सदस्य सर्विस रोड पर पहुंच गए। उन्हें देख आरोपी हिरण के बच्चे को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। हिंदू युवा वाहिनी की टीम ने उनका पीछा भी किया गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी फरार हो गए। नवीन ने बताया कि आरोपी हिरण के बच्चे को जंगल से लेकर आए थे। इसके बाद उनकी टीम दनकौर कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस ने हिरण के बच्चे को वन विभाग को सौंपने की बात कही। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। देर रात में हिरण के बच्चे को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। दनकौर एसएचओ अरविंद पाठक का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।
रबूपुरा क्षेत्र में सामने आ चुके हैं शिकार के मामले
ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा क्षेत्र में हिरण के शिकार के पूर्व में कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार हिरण घायल अवस्था में भी मिले, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। इसके बावजूद क्षेत्र में सक्रिय शिकारियों पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

नवजात बोतल से पी रहा है दूध : वन क्षेत्राधिकारी
वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिवाच ने बताया कि शनिवार रात दनकौर कोतवाली पुलिस से सूचना मिली थी। इसके बाद टीम थाने भेजी गई लेकिन हिरण के बच्चे को शिकारियों से छुड़ाने आदि की शिकायत नहीं मिली है। हिरण का बच्चा नवजात है। उसे दनकौर की नर्सरी में रखा गया है। वहां उसे बोतल से दूध पिलाया जा रहा है। जब वह दौड़ने लगेगा, तब अधिकारियों के निर्देश पर उसे किसी सेंचुरी में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें