फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में 12,200 वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। परिवहन विभाग अगले माह 12,200 वाहनों का पंजीकरण निरस्त करेगा। इसके लिए पिछले 4 माह से विभाग की ओर से तीन बार नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी काफी कम संख्या में लोगों ने वाहनों की एनओसी जारी कराई है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में ऐसे वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। तब वे कबाड़ में तब्दील हो जाएंगे।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश के बाद एनसीआर में डीजल के वाहन की 10 साल और पेट्रोल के वाहन की 15 साल उम्र निर्धारित की गई थी। इस उम्र सीमा को पार करने से पहले वाहन स्वामी एनसीआर से बाहर के जिलों या दूसरे प्रदेश के लिए एनओसी लेकर वहां पर पंजीकरण करा सकते हैं। यदि वाहन स्वामी ऐसा नहीं करते हैं और समय सीमा भी खत्म हो जाती है, तो परिवहन विभाग संबंधित वाहन का पंजीकरण निरस्त कर देता है। अधिकारियों के अनुसार नोटिस भेजने के बाद भी ज्यादातर लोगों ने वाहनों की एनओसी नहीं ली है। कई बार चेतावनी के बाद भी वाहन स्वामियों ने कोई सूचना नहीं दी है। इस कारण जुलाई के दूसरे सप्ताह में वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद भी वाहन सड़क पर दौड़ता पाया जाता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
जिले में करीब 40 हजार वाहनों की समय सीमा पूरी हो चुकी है। करीब 12,220 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बावजूद एनओसी नहीं लेने वालों के वाहनों का पंजीकरण जुलाई के दूसरे सप्ताह में निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके पांडेय, एआरटीओ, प्रशासन गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें