फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेएनपीटी-वैतरणा खंड पर मालगाड़ी का ट्रायल रन रहा सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

-डीएफसीसी ने वेस्टर्न कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में जेएनपीटी-वैतरणा खंड बनकर तैयार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। महाराष्ट्र में जेएनपीटी-वैतरणा खंड का निर्माण पूरा हो गया है। मंगलवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने उस पर मालगाड़ी का ट्रायल रन किया। जो सफल रहा है। अब मालगाड़ियां दादरी से वैतरणा तक आ-जा सकेंगी। ट्रायल सफल होने के बाद कॉरिडोर का 102 किमी का हिस्सा भी पूरी तरह से तैयार है।

डीएफसीसीआईएल के अफसरों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के दादरी से मुंबई तक डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर बन रहा है। दादरी से वैतरणा तक वेस्टर्न कॉरिडोर बनकर तैयार है, लेकिन महाराष्ट्र में जेएनपीटी-वैतरणा खंड का निर्माण कार्य अभी बाकी है। यह करीब 102 किमी लंबा है। यह तैयार हो गया है। इसके बाद दादरी सीधा मुंबई बंदरगाह से जुड़ गया है। सुबह 11:50 बजे जेएनपीटी से न्यू सफाले के बीच इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के साथ कंटेनर ट्रेन रवाना हुई। जबकि न्यू सफाले से जेएनपीटी के बीच डीजल लोकोमोटिव कंटेनर ट्रेन का संचालन किया गया। दोनों दिशाओं में एक साथ किए गए परीक्षण से कॉरिडोर की तकनीकी सुदृढ़ता और परिचालन समन्वय का सफल प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल रन का मुख्य उद्देश्य प्रमुख तकनीकी और परिचालन मानकों का मूल्यांकन करना था। इसमें पटरियों की स्थिरता, भार के तहत लंबी वेल्डेड रेलों का व्यवहार, ओवरहेड विद्युतीकरण प्रणालियों की कार्यक्षमता, लोकोमोटिव का प्रदर्शन, सिग्नलिंग समन्वय व रोलिंग स्टॉक की सुरक्षित आवाजाही शामिल थी। अफसरों ने बताया कि ट्रायल के दौरान ट्रेनों की गति, सुरक्षा मानकों, संचार समन्वय और ऊर्जा दक्षता का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया। परिणाम अत्यंत संतोषजनक रहे। मालगाड़ियों के ट्रांजिट समय में लगभग चार घंटे की कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें