फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कों की मरम्मत का टेंडर न जारी होने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अंसल गोल्फ लिंक वन सोसाइटी में सड़कों की मरम्मत न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि प्राधिकरण द्वारा टेंडर जारी करने का केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अभी तक टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अध्यक्ष जतन सिंह ने बताया कि सेक्टर के अंदर सड़कों की हालत प्रतिदिन खराब हो रही है। टूटी सड़कों की वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं यह समस्या बारिश के समय में अधिक बढ़ जाती है। बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे गड्ढों का पता नहीं चल पाता और लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। साथ ही, दो पहिया वाहन चालक इनके कारण हादसे का शिकार हो जाते हैं। लगातार इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए मांग की जा रही है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें