फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: औथा गांव में नशा करने व बेचने पर आर्थिक दंड लगाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त गांव बनाने के लिए हुई पंचायत, 21 सदस्यीय टीम रखेगी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। जिले के गांवों में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का असर देखने को मिल रहा है। इस अभियान में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के औथा गांव में ग्रामीणों ने पंचायत कर नशा बेचने व करने वालों पर आर्थिक दंड लगाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग का निर्णय लिया। साथ ही आरोपियों को कानूनी मदद देने वालों को भी बराबर का आरोपी घोषित करने का फैसला हुआ।

पिछले दिनों शाहचौखा गांव में नूंह के एसपी विजय प्रताप सिंह ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में ग्रामीणों को आगे बढ़कर शामिल होने को कहा था। एसपी की अपील पर औथा गांव के ग्रामीणों ने भी गांव को नशा मुक्त करने के लिए मंगलवार को पंचायत की। सरपंच अरशद ने बताया कि युवा वर्ग को नशे ने पूरी तरह से जकड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की सूचना देने वाले व्यक्ति को ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 लोगों की कमेटी करेगी निगरानी
पंचायत के दौरान गांव के ही 21 लोगों की टीम बनाई गई। टीम को चार ग्रुपों में बांटा गया। प्रत्येक टीम गांव के अलग-अलग हिस्सों में गश्त करेगी। टीम के सदस्य पहले ऐसे लोगों पर आर्थिक दंड लगाएगी। वहीं, नशा बेचने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई के दौरान अगर गांव का कोई व्यक्ति ऐसे लोगों की जमानत या किसी भी तरीके से साथ देता है तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।
फोटो- पंचायत के दौरान निर्णय लेते गांव के लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें