फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के मामले में जेल भेजे गए फरीदाबाद निवासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिगोलो बनाकर मोटी कमाई का लालच देकर एक युवक से लाखों रुपये ठगने के मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने 6 मई को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें फरीदाबाद निवासी संजय मंडल (46) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जेल अधीक्षक अनुप्रताप सिंह ने बताया कि संजय बृहस्पतिवार देर रात अचानक गिर गया। इसके बाद संजय को जिम्स भेजा गया जहां उसे हृदय गति रुकने से मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन और परिजनों को सूचना दी गई है। मजिस्ट्रेट उसकी मौत की जांच करेंगे। बता दें कि साइबर सेल और बिसरख कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर मुरादनगर गाजियाबाद निवासी राहुल और संजय को गिरफ्तार किया था। दोनों पर ग्रेनो वेस्ट निवासी अमित कुमार से 26.40 लाख रुपये ठगने का आरोप था। अमित ने मार्च में केस दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराने का झांसा देकर मोटी कमाई करने की बात कही थी। आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, टीडीएस आदि के नाम पर रुपये ठगे थे।
अदालत ने 16 मई को मांगी विस्तृत रिपोर्ट
जिला कारागार में संजय की मौत के संबंध में अदालत में याचिका दायर की गई है। बादलपुर निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र नागर ने जिला अदालत को बताया कि संजय 7 मई से बंद था। 13 मई की सुबह जेल कर्मी ने फोन कर परिजनों को संजय की मौत की सूचना दी। बंदी की मौत के संबंध में स्पष्ट विस्तृत रिपोर्ट न्याय हित में जिला कारागार से मंगाई जाए। इसके बाद अदालत ने 16 मई को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अधिवक्ता का कहना है कि बंदी को जेल भेजने से पहले मेडिकल परीक्षण कराया जाता है। उसकी जमानत याचिका भी दायर कर दी गई थी। वहीं, परिजनों को आशंका है कि संजय की जेल में हत्या की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें