फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली संविदा कर्मी की मौत की घटना की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

बिजली संविदा कर्मी की मौत की घटना की जांच में जुटी पुलिस
-दादरी कोतवाली क्षेत्र की घटना, विद्युत निगम के चार अफसरों पर दर्ज है केस
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जीटी रोड स्थित बालाजी कॉलोनी में सोमवार को बिजली का फाॅल्ट ठीक करने गए संविदा कर्मचारी लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में बिजली के तीन अधिकारियों समेत चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस विद्युत आपूर्ति चालू होने का कारण पता लगा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जारचा गांव में रवि बिजली संविदाकर्मी लाइनमैन परिवार के साथ रहते थे। वो सोमवार को जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर बिजली घर पर पहुंचे। वहां से शटडाउन लेकर जीटी रोड स्थित बालाजी कॉलोनी में गए थे। वहां पर बिजली के ट्रांसफार्मर का फाॅल्ट ठीक करने लगे। अचानक बिजली आपूर्ति चालू होने पर वो करंट से झुलस गए थे। जिससे मौके पर मौत हो गई थी। मौत होने के बाद परिजन व ग्रामीणों ने बिजली घर का ताला लगाकर सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। मामले में संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत का जिम्मेदार बिजली घर पर तैनात अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बिजली विभाग के एक्ससीएन प्रवीण कुमार, उपखंड अधिकारी दीपक कुमार, अवर अभियंता सोनवीर एवं गौतम शर्मा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें