फोटो है
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबले में धुरंदर ने ब्लूकैप्स इलेवन को पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंदर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 239 रन बनाए। हर्षित अरोड़ा ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 129 रन (51 गेंद) ठोके। सिद्धार्थ गंभीर और सी.ए. स्पर्श गुंबर ने भी उपयोगी योगदान देकर स्कोर को मजबूती दी। लक्ष्य को हासिल करने करने उतरी ब्लूकैप्स इलेवन की शुरुआत लड़खड़ाती रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए और पूरी टीम 14 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। हर्षित अरोड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।