फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समय सीमा बीती, अब तक नहीं हो पाई निवासियों की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
एआईजी ने 18 सितंबर को 15 दिन में रजिस्ट्री करवाने के दिए थे निर्देश
विज्ञापन

बिल्डर पर 1.50 करोड़ रुपये का बकाया, 80 फ्लैट की अनुमति भी लंबित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कासा ग्रीन्स सोसाइटी के निवासियों की रजिस्ट्री तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। निवासियों का कहना है कि जिलाधिकारी मेधा रुपम ने 18 सितंबर को 15 दिन के भीतर कैंप लगाकर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।
एओए सचिव महेश यादव ने बताया कि डीएम कार्यालय से नोटिस जारी होने के बावजूद बिल्डर खरीदारों से मिलने को तैयार नहीं है। बिल्डर पर प्राधिकरण का करीब 1.50 करोड़ रुपये बकाया है, जिसके कारण 80 फ्लैट की अनुमति भी लंबित है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण तीन सितंबर से खरीदारों पर प्रति दिन 100 रुपये विलंब शुल्क लगा रहा है।
विज्ञापन

महेश यादव ने कहा कि बिल्डर लंबे समय से सोसाइटी के 225 खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं करा रहा, जबकि सभी टावरों का ओसी और 143 फ्लैट की रजिस्ट्री की अनुमति पहले से है। खरीदार आठ-नौ साल से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि बिल्डर के रवैये की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल, मुख्य सचिव, ग्रेनो अथॉरिटी चेयरमैन, सीईओ, डीएम और पुलिस कमिश्नर को ईमेल से की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई तो निवासी सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें