फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेत में मिला वृद्धा का शव, पुलिस छानबीन में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव में बुधवार को गेहूं के खेत में वृद्धा की लाश मिली। वृद्धा कई दिनों से क्षेत्र में घूम रही थी। मौके की स्थिति देखकर लग रहा था कि मौत से पहले वृद्धा खूब छटपटाई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पिपरडीह के ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में वृद्धा को मृत हाल में देखा। उसकी शिनाख्त मानकुंवर (80) के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज राम अवध ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बुजुर्ग महिला पिपरडीह जाबर गांव में भिक्षा मांगकर जीविकोपार्जन करती थी। उसे मंगलवार की शाम तक गांव में देखा गया था। वह पहाड़ियों के बीच से होते हुए गेहूं के खेत की ओर जा रही थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें