फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां ने डांटा तो घर छोड़कर निकली युवती, 24 घंटे बाद बंधी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जटया बंधी में बुधवार को युवती का शव मिला। वह मंगलवार को मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली थी। इसके बाद से लापता थी। बंधी के किनारे से मिले दुपट्टा और चप्पल के आधार पर तलाश करते हुए शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोटा ग्राम पंचायत के भक्सिहवां निवासी रामबिलास उर्फ झुरई ने चोपन थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी उर्मिला (20) मंगलवार की सुबह अपनी मां गेना देवी से विवाद के बाद घर से कहीं चली गई थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार की सुबह घर से एक किमी दूर जटया बंधी के उत्तरी छोर पर उर्मिला का दुपट्टा व चप्पल बंधी के किनारे मिला। इसके बाद बंधी में तलाश शुरू की गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। उर्मिला का शव देखकर मां गेना देवी तेज दहाड़े मारकर रोने लगी। घटना की सूचना पर कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो और चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव काे पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें