फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: श्मशान घाट में युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका; गले पर कटा निशान, हाथों पर खून मिला

Tue, 10 Feb 2026 10:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

सोमवार को पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि डेल्टा-2 श्मशान घाट में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल (30) निवासी गांव साकीपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डेल्टा-2 श्मशान घाट में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार को पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि डेल्टा-2 श्मशान घाट में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल (30) निवासी गांव साकीपुर के रूप में हुई। मौके पर शव की स्थिति देखने पर मृतक के गले पर कटा हुआ निशान पाया गया। जबकि उसके हाथों पर खून लगा हुआ था। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस को मृतक के परिजनों से जानकारी मिली कि राहुल पिछले कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं के कारण काफी तनाव में था। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी भी था। जिससे उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक ने स्वयं अपने गले की नस काटकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद श्मशान घाट के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें