फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा की तैयारियों पर विभागों ने लगाया ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटों का ब्योरा न मिलने से रेट-2025 की सीट मैट्रिक्स जारी नहीं कर पा रहा आरडीसी
विज्ञापन

एक हफ्ते में मांगा गया था सीटों का ब्योरा, तीन हफ्ते में सिर्फ 12 विभागों ने दिया
सीटों का ब्योरा न देने वाले विभागों को भेजा जाएगा रिमाइंडर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध पात्रता परीक्षा-2025 (रेट) की तैयारियों पर विभागों ने ब्रेक लगा दिया है। स्थिति यह है कि शोध एवं विकास प्रकोष्ठ (आरडीसी) ने 12 नवंबर को सभी विभागों को पत्र लिखकर एक हफ्ते में पीएचडी की रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा था, लगभग तीन हफ्ते बाद भी आधे से अधिक विभागों ने ब्योरा नहीं दिया है।

डीडीयू में कोरोना काल से ही पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया देरी से चल रही है। डीडीयू प्रशासन की कोशिश है कि सत्र-2025 की रेट जनवरी तक करा ली जाए ताकि अगले सत्र से इस परीक्षा को नियमित किया जा सके। इसी के तहत 12 नवंबर को पत्र जारी कर सभी 28 विभागों से कैंपस और कॉलेजों में पीएचडी की रिक्त सीटों का ब्योरा एक हफ्ते में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अब तक महज 12 विभागों ने ही उपलब्ध सीटों का ब्योरा उपलब्ध कराया है। इसे देखते हुए डीडीयू प्रशासन ने संबंधित विभागों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के क्रम में आरडीसी की ओर से अब तक ब्योरा उपलब्ध न कराने वाले विभागों को रिमाइंडर भेजा जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

ब्योरा मिलने पर तैयार होगी सीट मैट्रिक्स
सभी विभागों से उपलब्ध सीटों का ब्योरा मिलने के बाद आरडीसी की ओर से सीट मैट्रिक्स तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि सीट मैट्रिक्स तैयार करने में भी तीन-चार दिन का समय लग सकता है। सीट मैट्रिक्स तैयार होेने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। डीडीयू प्रशासन की कोशिश थी कि दिसंबर के पहले हफ्ते में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो लेकिन अब इसमें देरी होना तय है।
विज्ञापन




वर्जनसत्र 2025 की शोध पात्रता परीक्षा जनवरी में प्रस्तावित है। जिन विभागों ने अब तक ब्योरा नहीं दिया है, वे जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं ताकि प्रस्तावित समय पर यह परीक्षा शुरू कराई जा सके।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें