वीडियो में कैद हादसा: शाम 6:20 बजे सिलिंडर फटा, कैमरे में दिखी तेज रोशनी की चमक; सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Wed, 25 Nov 2026 07:04 PM IST
अनुज कुमार
फिरदौस आलम, अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी
सार
दयानतपुर में सोमवार शाम 6 बजकर 20 मिनट 57 सेकंड पर हुए सिलिंडर धमाके का दृश्य निगरानी कैमरे में कैद हुआ है, जिसकी जांच जारी है। इस हादसे में वीरपाल (56) और उनके बेटे अभिषेक (25) की दर्दनाक मौत हो गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर गांव में सोमवार शाम हुए एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में हादसे वाली शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट और 57 सेकंड पर कैमरे के दृश्य में अचानक धमाके की तेज चमक और हलचल दर्ज हुई है।
विज्ञापन
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में रात के समय मकानों की छतों और आसपास का हिस्सा नजर आ रहा है, जहां एक तरफ सजावटी झालर की रोशनी भी दिखाई देती है। फुटेज में 06:20:45 बजे से सामान्य दृश्य दिखता है, लेकिन 06:20:57 बजे के करीब स्क्रीन पर अचानक तेज प्रकाश की चमक और धुंधलापन आता है, जिसके कुछ ही सेकंड बाद कैमरा फिर से स्थिर तस्वीर दिखने लगती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार शाम दयानतपुर गांव में एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद हुए धमाके में वीरपाल (56) और उनके बेटे अभिषेक (25) की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि अभिषेक की पत्नी काजल और दो तीन वर्षीय बेटा आदित्य झुलस गए थे। हादसे के वक्त घर में बेटी नीरज कुमारी की शादी की तैयारियां चल रही थीं और शादी के कार्ड लिखे जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे वाली रात ही मृतक वीरपाल के भाई कुशलपाल ने सिलिंडर ब्लास्ट को लेकर पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों की ओर से गैस सिलेंडर की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर सवाल उठाए गए थे और आपूर्तिकर्ता कंपनी, संबंधित गैस एजेंसी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके अलावा परिजनों ने उचित संबंधित कंपनियों और गैस एजेंसियों से उपभोक्ता को उचित मुआवजे देने की भी मांग की थी।