नोएडा।* महामाया बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा ने वैश्विक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते
कोरियन एजुकेशन सेंटर इन इंडिया और महामाया बालिका इंटर कॉलेज के बीच हुआ करार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। महामाया बालिका इंटर कॉलेज का शुक्रवार को कोरियन एजुकेशन सेंटर इन इंडिया (केईसी) के साथ कोरियन लैंग्वेज पायलट स्कूल प्रोग्राम के लिए समझौता हुआ। महामाया बालिका इंटर कॉलेज की उप-प्रधानाचार्या डॉ छाया जैन और कोरियन एजुकेशन सेंटर इंडिया के निदेशक होजियोंग ने हस्ताक्षर किए।
डॉ. छाया जैन ने कहा कि यह साझेदारी हमारी छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहुंच देगी। कोरियाई भाषा सीखने से न केवल उनके कॅरिअर के नए रास्ते खुलेंगे बल्कि वे वैश्विक संस्कृति से भी जुड़ेंगी। होजियोंग को ने महामाया बालिका इंटर कॉलेज को इस कार्यक्रम के लिए चुने जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केईसी भारत में कोरियाई भाषा के प्रसार के लिए विद्यालय को पूरा सहयोग देगा।
ऐसे सीखेंगी छात्राएं
इस समझौते का उद्देश्य आपसी विश्वास और सहयोग से विद्यालय में कोरियाई भाषा व संस्कृति की शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके तहत विद्यालय में कोरियाई भाषा शिक्षा का संचालन व प्रचार-प्रसार, कोरियाई भाषा व संस्कृति से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग, केईसी की ओर से आयोजित स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज प्रोग्राम, प्रतियोगिताओं व कार्यशालाओं में छात्राओं की भागीदारी। शैक्षणिक सामग्री व कार्यक्रम-संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल हैं।