फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट की दीवार गिरने पर विवाद, पड़ोसियों ने दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गांव हल्दौनी में प्लाट की दीवार गिरने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हल्दौनी गांव निवासी रिजवाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 अक्तूबर को वह अपने पति के साथ गांव में स्थित अपना प्लाट देखने गई थीं। प्लाट के पास रहने वाले पड़ोसी सलीम ने अपने घर का गंदा पानी छोड़ रखा था। जिससे उनके प्लाट की दीवार गिर गई थी। आरोप है कि जब रिजवाना के पति ने इस बारे में पड़ोसी से बात की, तो सलीम, उसके बेटे फिरोज, आसिफ और राजा हाथों में डंडे व सरिये लेकर आ गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रिजवाना के पति के साथ मारपीट की और उन्हें चोटें पहुंचाईं। जब वह पति को बचाने गईं तो राजा ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जमीन पर फेंक दिया और मारपीट की। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें