नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में डांडिया और गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे निवासियों और बच्चों ने गरबा की धुनों पर जमकर डांडिया खेला।
नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में डांडिया और गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे निवासियों और बच्चों ने गरबा की धुनों पर जमकर डांडिया खेला। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी समृद्ध भारतीय विरासत और जड़ों से जोड़े रखने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि कन्यापूजन केवल नौ दिन के अनुष्ठान तक सीमित न रहे। वंचित और जरूरतमंद बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना ही शक्ति की सच्ची उपासना है। उन्होंने घोषणा की कि गौरी शिक्षा फाउंडेशन और गौरी विद्या केंद्र के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शिक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।