फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी विधायक को व्हाट्स एप कॉल कर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। भाजपा विधायक तेजपाल सिंह नागर को व्हाट्स एप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने प्रधानमंत्री और आरएसएस के साथ रहने पर परिवार को भी खत्म करने की धमकी दी है। विधायक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि जिस नंबर से कॉल की गई है, वह पाकिस्तान का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर रविवार को गुर्जर कॉलोनी स्थित आवास पर थे। सुबह से ही उनके मोबाइल पर व्हाट्स एप पर कॉल आनी शुरू हो गई, लेकिन वो उठा नहीं सके। शाम को फिर व्हाट्स एप कॉल आई तो उन्होंने जैसे ही रिसीव की, कॉलर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के साथ रहते हो, तुम्हें जान से मार देंगे। इस पर विधायक ने विरोध किया और कॉलर से पहचान पहुंची, लेकिन वह धमकता रहा। कॉलर ने कहा कि जो भी पीएम मोदी के साथ रहेगा, उन सभी को मारेंगे। कॉलर ने विधायक के साथ परिवार को भी मारने की धमकी दी। इसके बाद विधायक ने पुलिस आयुक्त को सूचना दी।
9 बार आई कॉल, 3 बार उठाई
विधायक के मोबाइल पर व्हाट्स एप कॉल करने का सिलसिला रविवार सुबह 11:29 बजे शुरू हुआ, लेकिन तब वह फोन नहीं उठा सके। इसके बाद कॉलर ने दोपहर 3:58 बजे, शाम 6:59 बजे, 7:05 बजे, 7:22 बजे, 7:26 बजे, 7:30 बजे, 7:32 बजे और 7:36 बजे कॉल की। कुल 9 बार कॉल की, लेकिन तीन बार ही बात हो सकी। शाम को 7:05 बजे, 7:26 बजे और 7:32 बजे की कॉल को विधायक ने उठाया था।
विज्ञापन

व्हाट्स एप कॉल पर मिली धमकी से परिवार दहशत में है। धमकी मिलने के बाद से कोई घर से बाहर नहीं गया है। जिस नंबर से कॉल आई थी, वह पाकिस्तान का लग रहा है।
विज्ञापन

- दीपक नागर, पुत्र, दादरी विधायक
शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। विधायक और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जल्द की आरोपी का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा।
- राजवीर सिंह चौहान, निरीक्षक, दादरी कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें